फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.86 लाख कार्डधारकों को बैग के साथ मिले फ्री राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सदर विधायक रवि शर्मा ने लाभार्थियों को बैग के साथ नि:शुल्क राशन बांटा। विधायक ने कहा कि कोरोना काल में संक्रमण के दौरान गरीबों को फ्री राशन देना शुरू किया गया था, जो अब नवंबर तक नि:शुल्क बांटा जाएगा। इसमें प्रति यूनिट पर तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल होता है।
विज्ञापन

राशन को लेने के लिए पात्र लाभार्थियों को अपने घर से थैला आदि लेकर आना पड़ता था। इस पर सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि इन पात्र लाभार्थियों को घर से थैला आदि लाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ से भेजे गए बैगों को पात्र लाभार्थियों द्वारा जिला सूचना कार्यालय द्वारा बांटा जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 3.86 से अधिक कार्डधारकों को निशुल्क बैगों को वितरण किया जाएगा। 21 से 31 जुलाई तक वितरित किए जा रहे गेहूं, चावल के साथ बैग भी दिया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 10 हजार बैग मिल गए हैं। जैसे-जैसे मिलते जाएंगे, वैसे-वैसे पूर्ति विभाग को दिए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार साहू ने किया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश गौतम, कोटेदार भगवत राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें