झांसी। शनिवार को झांसी और ललितपुर में कोरोना के 28 नए मामले सामने आए हैं। ललितपुर के एसपी में भी इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। जबकि, झांसी में एक संक्रमित की मौत भी हुई है।
झांसी में कोरोना के 23 नये मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मऊरानीपुर के सनोरा गांव निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक को बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, ललितपुर में भी पांच नये मरीज सामने आए हैं। यहां नवागंतुक एसएसपी प्रमोद कुमार भी संक्रमित पाए गए हैं।