फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जोड़ों का दांपत्य जीवन में प्रवेश

Mon, 27 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
marrige, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
रविवार को क्राफ्ट मेला मैदान में नव युवक वाल्मीकि समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 28 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत नगर निगम परिसर से धूमधाम से बारात उठी, जो जीवनशाह, झलकारी बाई पार्क से होती हुई क्राफ्ट मैदान विवाह स्थल पर पहुंची। यहां परंपरागत रूप से तिलक, वरमाला के बाद जोड़ों ने सात फेरे लिए। इस दौरान मुख्य अतिथि महा संत श्री गुरु शुक्राचार्य दर्शन रत्न रावण जी ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल व अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अशोक चौधरी, सुभाष माते, प्रमोद सिहौतिया, अनिल भगत जी, राजू खरे, गोविंद पथरौड़, जगदीश पथरोड़, जितेंद्र कागरे, किशन करौसिया, दीप महरौलिया, रंजीत पवार, नीरज हवलदार, पवन करौसिया आदि मौजूद रहे। संचालन अर्जुन वाल्मीकि, कामिनी मदान, महेंद्र चौहान ने किया, जबकि आभार अध्यक्ष शिव कुमार बग्गन ने जताया। 
इधर, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के सदस्यों ने नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में अमृतसर के शुक्राचार्य गुरु दर्शन रत्न रावण जी व आगरा के महापौर इंद्रजीत आर्य को पगड़ी पहनाकर और अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र खरे, बंटी करौसिया, जगदीश प्रसाद वाल्मीकि, संतोष घावरी, वीरेंद्र वाल्मीकि, अमर सिंह बग्गन, सचिन वाल्मीकि, रूपेश गौहर, महंत लक्ष्मीनारायण, भगवान दास करौसिया आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें