फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 करोड़ से रोशन होंगे गरीबों के घर

Sat, 01 Jul 2017 01:18 AM IST
amarujala
विज्ञापन
train - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। मेरठ सिटी-सहारनपुर खंड में मेरठ सिटी, मेरठ कैंट पाब्ली खास, दौराला स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कारण झांसी मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द करने के साथ मार्ग परिवर्तन किया गया है। 
विज्ञापन

बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 19019/29019 दो से 14 जुलाई तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार हरिद्वार से बांद्रा जाने वाली गाड़ी संख्या 19020/29020 14 से 16 जुलाई तक, लोकमान्य टर्मिनल से हरिद्वार जानी वाली गाड़ी संख्या 12171 तीन से 13 जुलाई तक, हरिद्वार से लोकमान्य टर्मिनल जाने वाली गाड़ी संख्या 12172 चार, सात, 11 और 14 जुलाई को, देहरादून से उज्जैन जाने वाली गाड़ी संख्या 14310 चार, पांच, 11, 12 जुलाई को, उज्जैन से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या 14309 पांच, छह, 12, 13 जुलाई को, देहरादून से इंदौर जाने वाली गाड़ी संख्या 14318 सात, आठ और 14 जुलाई को, इंदौर से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या 14317 आठ, नौ व 15 जुलाई को, इंदौर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 19325, चार, सात व 11 जुलाई को, अमृतसर से इंदौर जानी वाली गाड़ी संख्या 19326 पांच, आठ व 12 जुलाई को, बलसाड से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 12911 चार व 11 जुलाई को, हरिद्वार से बलसाड जाने वाली गाड़ी संख्या 12912 पांच व 12 जुलाई को, बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 22917 पांच व 12 जुलाई को, हरिद्वार से बांद्रा जाने वाली गाड़ी संख्या छह व 13 जुलाई को, कोचुवेली से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या 22659 सात जुलाई को, देहरादून से कोचुवेली जाने वाली गाड़ी संख्या 22660 दस जुलाई को, बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 पांच से 12 जुलाई तक, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली गाड़ी संख्या सात से 14 जुलाई तक रद्द रहेगी। वहीं, देहरादून/चंडीगढ़ से मदुरई जाने वाली गाड़ी संख्या 12688/22688 सात, 10,14 जुलाई को तापरी-शामली होकर जाएगी। रेल प्रशासन ने चार से 11 जुलाई तक मथुरा में लगने वाले जय गुरुदेव मेला व गुरु पूर्णिमा मेला के श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेनों का विस्तारीकरण व मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था की है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 51831 आगरा कैंट से मथुरा पैसेंजर चार से 11 जुलाई तक मथुरा तक चलेगी। गाड़ी संख्या 51832 मथुरा जंक्शन-आगरा पैसेंजर पांच से 12 जुलाई तक, गाड़ी संख्या 51881 आगरा कैंट-मथुरा पैसेंजर चार से 11 जुलाई तक, गाड़ी संख्या 51882 मथुरा-आगरा पैसेंजर पांच से 12 जुलाई तक मथुरा से चलेगी। वहीं, दिल्ली-आगरा छावनी पैसेंजर को चार से 11 जुलाई तक ग्वालियर तक आवश्यकतानुसार चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें