फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या हींगन कटरा की-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
खुला नाला बना बड़ी मुसीबत
विज्ञापन

सब हेड: बारिश में तालाब से दिखते हैं हींगन कटरा, नरिया बाजार, बांस वाली गली, गंधीगर टपरा
क्रासर
- एक एंगल पर लटका है बिजली का खंभा, कभी बन सकता है हादसे का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शहर के हींगन कटरा, नरिया बाजार, बांस वाली गली, गंधीगर टपरा इलाके से निकला नाला यहां के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नाला खुला होने के कारण बारिश में उफना जाता है। इससे गंदा पानी तीन से चार फीट तक सड़क पर भर जाता है और घरों में घुसता है। नाले के पास एक एंगल से बिजली का खंभा लटका है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।
शहर क ी इस घनी आबादी और बाजार वाले इन इलाकों से नटबली का नाला निकला है, जिसके चौक होने से जलभराव की समस्या विकराल हो जाती है। बुधवार को भी यही हुआ। यहां रहने वाले रामप्रताप, सावित्री ने बताया कि हींगन कटरा, बांस वाली गली, गंधीगर का टपरा, नरिया बाजार ढलान पर है। इससे कोतवाली क्षेत्र, नरसिंह राव टौरिया, पानी वाली धर्मशाला, मानिक चौक सहित कई इलाकों का पानी बरसात में यहां एकत्र हो जाता है। निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण मामूली बरसात में ही पानी भर जाता है, जो एक से दो घंटे तक रहता है।
विज्ञापन


कभी भी हो सकता है हादसा
जलभराव बहुत पुरानी समस्या है। बरसात में जलभराव तीन से चार फीट तक हो जाता है। बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। आदर्श बाल मंदिर के सामने नाला खुला होने से जलभराव दौरान कुछ लोग उसमें गिरने से बचे।
जेपी शुक्ला, नरिया बाजार

हमेशा डर रहता है बरसात दौरान
बुधवार को हुई बरसात से दुकान में जलभराव का पानी घुस गया। फर्श खराब हो गया। सर्राफा की दुकान है। बरसात दौरान हमेशा डर बना रहता है। इस समस्या का कोई निदान अब तक ठीक से नहीं हुआ है।
संजय वर्मा, सराफा व्यापारी

प्रशासन नहीं लेता सुध
जलभराव बड़ी दिक्कत है। हींगन कटरा, गंधीगर का टपरा, नरिया बाजार से हजारों लोगों का आवागमन रहता है। बड़ी संख्या में छात्राएं भी स्कूल आती-जाती है। कई बार लोग जलभराव दौरान गिरते है। प्रशासन ध्यान नहीं देता
समीर तिवारी, अधिवक्ता

नालियां कवर हो
नालियों को कवर करना चाहिए। लोगों द्वारा कचरा डाल देने से नाला चौक हो जाता है। जलभराव से कई बार गाड़ियां भी फिसल जाती है। मैरा घर चार फीट की ऊंचाई पर है, लेकिन जलभराव से गंदा पानी घर में आ जाता है।
विज्ञापन

संगीता, हींगन कटरा

जलभराव संकट का स्थायी समाधान होगा
नगर निगम ने नटबली नाला की सफाई कराई है। हमने उसका निरीक्षण भी किया। हालांकि नरिया बाजार की समस्या संज्ञान में आयी नहीं है। लेकिन वहां जाकर समस्या को जानेंगे। जलभराव का संकट न हो, इसके लिए स्थायी काम कराया जाएगा।
प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें