फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट की कमी के चलते हटाए गए ढाई सौ पीआरडी जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चालू वित्तीय वर्ष का बजट खत्म हो जाने से पहले ही ढाई सौ पीआरडी जवान हटा दिए गए। इनमें डेढ़ सौ पीआरडी जवान थानों में तैनात रहे। जबकि सौ जवान यातायात पुलिस के पास थे। शनिवार से हटाए गए जवानों को नई ड्यूटी नहीं मिलेगी। उधर, इस आदेश से पीआरडी जवानों के बीच निराशा फैली हुई है।
विज्ञापन

विभिन्न कार्यों में पुलिस की मदद को प्रांतीय रक्षक दल के जवान भी तैनात किए जाते हैं। झांसी में करीब पांच सौ पीआरडी जवान कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे। पुलिस थानों के साथ ही कई सरकारी संस्थानों में भी पीआरडी जवान तैनात रहते है। लेकिन, शुक्रवार को एकबारगी ढाई सौ पीआरडी जवानों की सेवाएं खत्म करने का फरमान जारी कर कर दिया गया। इस आदेश के जारी होने से पीआरडी जवानों के होश उडे़ हुए हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी की ओर से जारी आदेश में बजट की कमी का हवाला देते हुए इन जवानों की ड्यूटी 20 फरवरी से न लगाने के निर्देश दिए गए। जिन जवानों की ड्यूटी खत्म की जा रही, उनमें सौ जवान कई पुलिस थानों में तैनात हैं। जबकि शेष शहर की यातायात व्यवस्था संभालने को लगाए जाते हैं। अब ड्यूटी छिनती देख सभी पीआरडी जवान परेशान हैं।
इन पीआरडी जवानों से कोरोना काल में जमकर काम लिया गया। उस समय जरूरत को देखते हुए तमाम जवानों से ओवर टाइम भी कराया गया। लेकिन, काम खत्म होने के बाद एकबारगी इतने जवानों को हटाया जा रहा। शाम को यह आदेश पीआरडी जवानों तक भी पहुंच गया। अब शनिवार से इनकी ड्यूटी नहीं लगेगी। उधर, जिला युवा कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश चतुर्वेदी का कहना है वित्तीय वर्ष के लिए जितना बजट दिया गया था, उसके मुताबिक ड्यूटियां दी गई। अब बजट खत्म हो जाने से इनको हटाया जा रहा। एसएसपी को भी इसके बारे में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें