फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर सीटू यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे, थानों में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज  

Fri, 17 Dec 2021 08:54 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पकड़े गए अपराधी मैरी निवासी सीटू यादव पर अलग-अलग थानों में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 13 जून 2019 को उसने अमान का बगीचा निवासी रवि वर्मा के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी पुलिस को चकमा देकर लंबे समय से फरार चल रहा शातिर अपराधी गैंगस्टर संजय उर्फ सीटू यादव शुक्रवार को सीपरी बाजार थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे आईटीआई अंडरब्रिज के पास से धर दबोचा। 

विज्ञापन


पकड़े गए अपराधी मैरी निवासी सीटू यादव पर अलग-अलग थानों में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 13 जून 2019 को उसने अमान का बगीचा निवासी रवि वर्मा के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया था। थाना कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन, तब से वो लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की मदद से शुक्रवार को पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें