फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सांस लेने में दिक्कत होने पर 25 अस्थमा रोगियों को इमरजेंसी में किया गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी से हुआ प्रदूषण, अस्थमा रोगियों की बिगड़ी हालत
विज्ञापन


सांस लेने में दिक्कत होने पर 25 अस्थमा रोगियों को इमरजेंसी में किया गया भर्ती

आतिशबाजी से झुलसे 15 से ज्यादा लोग, सभी की हालत में सुधार
झाँसी। दीपावली पर आतिशबाजी से हवा में प्रदूषण और जहरीली गैसों के मिलने से अस्थमा रोगियों की दिक्कत काफी बढ़ गई है। इसके चलते 25 रोगियों को चिंताजनक हालत में इमरजेंसी में भर्ती किया गया। वही, झुलसे से करीब 17 रोगियों का उपचार किया गया। चेस्ट एंड रेस्पिरेट्री विभाग में 15 रोगियों का भर्ती करके उपचार किया गया है।
विज्ञापन

डॉक्टरो ने बताया कि जिन लोगों को अस्थमा और वायरल इंफेक्शन है, उनकी प्रदूषण बढ़ने से मुश्किल बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन के विभाग अध्यक्ष डॉ रामबाबू ने बताया कि दीपावली पर हुई आतिशबाजी से हवा में प्रदूषण बढ़ने से सबसे ज्यादा दिक्कत अस्थमा के रोगियों को दिक्कत हुई है। उन्होंने बताया दीपावली के बाद अस्थमा के 25 रोगी चिंताजनक हालत में इमरजेंसी में आए जिन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। सभी रोगियों को तत्काल ऑक्सीजन बेड पर भर्ती किया गया। रोगियों की हालत स्थिर है मगर ऑक्सीजन बेड पर उपचार जारी है। इन रोगियों को वायरल इंफेक्शन है, उनकी संक्रमण बढ़ने से दिक्कत बढ़ गई है। चेस्ट एंड रेस्पिरेट्री विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मधुरमय शास्त्री ने बताया प्रदूषण की वजह से उन रोगियों की दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ गई जिन्हें नजला और ठंड की शिकायत थी। उन्होंने बताया कि प्रदूषण बढ़ने की वजह से इन रोगियों की सांस की नलियों में न सिर्फ सूजन हो गई बल्कि संक्रमण बढ़ गया। इससे चेस्ट में संक्रमण बढ़ने से मेडिकल कॉलेज में करीब 15 रोगी भर्ती किए गए। मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ सचिन माहौर ने बताया कि दीपावली पर आतिशबाजी से 15 से ज्यादा झुलसे रोगियों की भर्ती किया गया राहत की बात है कि सभी रोगियो की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें