फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे पर खड़े 22 भारी वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। आरटीओ विभाग और यातायात पुलिस ने शुक्रवार को हाईवे पर खड़े होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। न सिर्फ ढाबा संचालकों, बल्कि ट्रक चालकों को हिदायत दी। चेकिंग टीम ने हाईवे पर खड़े 22 वाहनों का चालान किया।

मुख्यमंत्री ने विगत माह हाईवे पर खड़े होने वाले भारी वाहनों की वजह से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान चलाकर कार्रवाई के आदेश दिए थे। आरटीओ व यातायात पुलिस ने तय अवधि में सघन चेकिंग अभियान चलाया था। अब फिर हाइवे पर भारी वाहन खड़े होने लगे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला ने इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। एआरटीओ एसके अग्रवाल और सीओ ट्रैफिक आसमां बकार ने शुक्रवार को ग्वालियर हाईवे पर सघन अभियान चलाया। उन्होंने बेतरतीब खड़े 22 भारी वाहनों के चालान किए। इसके बाद कतार में खडे़ वाहनों को हटवाया। ढाबा संचालकों को हिदायत दी कि वह किसी भी सूरत में भारी वाहनों को खड़ा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




0- इंसेट

14 ई-रिक्शा सीज, 20 के चालान काटे



एआरटीओ प्रवर्तन हेमचंद्र गौतम के निर्देश पर एक टीम ने ई-रिक्शा के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जेल चौराहा, बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज के पास चेकिंग टीम ने क्षमता से ज्यादा सवारियां ढोने, सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा करके सवारियां उतारने-बैठाने और बिना लाइसेंस के ड्राइविंग करने पर 14 ई-रिक्शा सीज किए और 20 चालान काटे। एआरटीओ ने कहा कि ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें