डिजिटल प्रवेश शुल्क में रियायत
झांसी। महानगर के ऐतिहासिक दुर्ग और रानी महल में डिजिटल भुगतान से प्रवेश टिकट पर अब छूट मिलनी शुरू हो गई है। भारतीय नागरिक को 20 रुपये में और विदेशी नागरिक को 250 रुपये में यह टिकट दिए जा रहे हैं। जबकि प्रवेश शुल्क भारतीय नागरिक से 25 रुपये और विदेशी सैलानी से 300 रुपये है।
दुर्ग में एटीएम, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से प्रतिदिन 50 से अधिक सैलानी प्रवेश शुल्क देते हैं। संरक्षण सहायक अभिषेक कुमार के अनुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षित इन स्मारकों में यह व्यवस्था अप्रैल से लागू की गई है।