फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की कब्रें, लोगों ने कोतवाली घेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की कब्रें, लोगों ने कोतवाली घेरी
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र में बाहर सूजे खां खिड़की स्थित कब्रिस्तान पर कब्जे के प्रयास में अराजकतत्वों ने कब्रें क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। खबर मिलते ही एकत्रित लोगाें ने हंगामा कर कोतवाली का घेराव किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। देर शाम क्षतिग्रस्त कब्रों को सही करा दिया गया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी है।
सूजे खां खिड़की इलाके में बिरादराने हम्मालान का कब्रिस्तान है। बुधवार को इलाके में रहने वाले अजीम की पत्नी शबनम का इंतकाल हो गया था। कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक के लिए परिजनों ने तैयारी शुरू कर दी थी। शाम को ही कब्रिस्तान में जगह की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच रात में कुछ अराजकतत्व पांच से छह कब्रों को क्षतिग्रस्त कर गए और उसके ऊपर शराब की थैलियां डालकर भाग गए। सुबह लोग कब्रिस्तान पहुंचे, तो कब्रें क्षतिग्रस्त देख लोगों में आक्रोश भड़क गया। शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक न कर एकत्रित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाल संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाते हुए अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद लोगाें ने कोतवाली पहुंचकर घेराव कर हंगामा किया। कोतवाल संजय सिंह ने लोगों से वार्ता कर अधिकारियों को खबर दी। सूचना पाकर एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, तहसीलदार ने लोगों से वार्ता कर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। इधर, मुफ्ती साबिर काशमी ने भी लोगों से बातचीत कर उनका गुस्सा शांत कराया। लोगों ने एक महिला पर कब्रें क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया।
इलाके में रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर कब्रिस्तान के एक हिस्से पर अपना हक जताया। वहीं, कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि उक्त कब्रिस्तान रानी लक्ष्मीबाई के समय से है, जिसमें सुपुर्द ए खाक किए गए लोगों की रसीदें भी उनके पास है। जिसे पुलिस के सामने पेश भी किया गया। लोगों का कहना था कि यदि कब्रिस्तान में उनका हिस्सा है तो लंबे समय से अब तक कब्जा मुक्त क्यों नहीं हो सका। लोग कब्रों को क्षतिग्रस्त करने को लेकर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े है। वहीं, देर शाम क्षतिग्रस्त कब्रों को सही करा दिया गया।
एक सप्ताह का दिया गया समय
कब्रिस्तान की जमीन पर अपना-अपना हक जताने को लेकर पुलिस ने सभी को एक सप्ताह का समय दिया। इसके लिए मौके पर मौजूद तहसीलदार व लेखपाल के सामने अपना-अपना दावा करने वालों के साथ ही वक्फ बोर्ड कमेटी को नोटिस तैयार कर भेजा जा रहा है, जिसमें सभी को अपने-अपने दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। कागजात उपलब्ध होने के बाद तहसीलदार, लेखपाल जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली मेें माहौल खराब होने से बचा
कोतवाली मेें वार्ता का दौर चल रहा था, तभी कब्रिस्तान पर कब्जा जमाने वाली महिला की भाषा ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। खराब भाषा पर लोग भड़कते नजर आए। कोतवाल संजय सिंह व मुफ्ती साबिर काशमी ने मामले में सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें