फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को फिर होगी पानी की किल्लत

विज्ञापन
datiya gate filter - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 नगर निगम से तीस लाख रुपये मिलने के बाद भी जलसंस्थान दतिया गेट का बंद फिल्टर प्लांट शुरू करने में कामयाब नहीं हो सका। इससे यहां स्थापित दोनों प्लांट एक साथ चलाकर घर-घर पर्याप्त पानी पहुंचाने की योजना ठप पड़ी हुए है। ऐसे में गर्मियों में दतिया गेट फिल्टर से जुड़े शहर की घनी आबादी के 50 से अधिक मुहल्लों के सवा लाख से अधिक लोगों को इस बार भी पानी की समस्या से दो चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन

गर्मियों में दतिया गेट फिल्टर से जुड़े क्षेत्रों में अधिक से अधिक पानी पहुंच सके, इसके लिए नगर निगम ने फिल्टर में बंद पड़े दूसरे प्लांट को शुरू करने के लिए मार्च 2018 में 30 लाख रुपये का बजट दिया था। जैसे- तैसे दूसरे प्लांट को शुरू किया गया, मगर पाइप लाइन में बार- बार लीकेज होने से यह प्लांट सुचारु नहीं चल सका। ऐसे में सवालों से बचने के लिए जलसंस्थान ने 15 जून के पहले प्लांट को बंद कर दिया। पाइप लाइन से पहले प्लांट में पानी भेजा जाने लगा। कुल मिलाकर पुरानी व्यवस्था पर ही विभाग निर्भर हो गया। इस कारण दो प्लांट से शहर के इलाकों में लोगों के घरों तक ज्यादा पानी पहुंचाने की योजना ठप पड़ गई।  

 दूसरे प्लांट की पाइप लाइन को शुरू करने में बार-बार लीकेज निकल रहे हैं। सड़क चौड़ी होने से पाइप लाइन भी बीच में आ गई है। इस कारण अब पाइप लाइन को शुरू कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। पहूंज बांध से फिल्टर तक दो किलोमीटर की नई पाइप लाइन डालने काम जल्द शुरू किया जा रहा है। यह काम अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दोनों प्लांटों से पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह
अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

यह भी जानिए
दतिया गेट पर पहूंज बांध से आने वाले कच्चे पानी का शुद्ध करने के लिए दो प्लांट बने हुए हैं। इनमें से 6.5 एमएलडी (65 लाख लीटर पानी) क्षमता का फिल्टर प्लांट काम कर रहा था और 5.4 एमएलडी (54 लाख लीटर पानी) का प्लांट 12 साल से बंद चल रहा था। इस प्लांट तक पानी लाने के लिए पहूज बांध से फिल्टर तक नौ किलोमीटर तक लंबी 12 इंच की पाइप लाइन डली हुई है, जो शुरू नहीं होने के कारण जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। दतिया गेट वाटर फिल्टर प्लांट से पंचवटी और नरसिंह राव टौरिया पानी की टंकी को भरा जाता है।

ये क्षेत्र हैं जुड़े
पहूंज नदी के पानी से थापक बाग, अंदर- बाहर दतिया गेट, पंचवटी, अंदर- बाहर अलीगोल खिड़की, नईबस्ती, मुकरयाना, बिसातखाना, नरसिंह राव टौरिया, चांद दरवाजा, ऋषिकुंज, उन्नाव गेट, एकता कॉलोनी, राई का ताजिया, दरीगरान, चार खंभा, झारखड़िया और आसपास के मुहल्लों में जलापूर्ति दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें