65 फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला
- बुंदेलखंड दशहरा कमेटी की तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को बुंदेलखंड दशहरा कमेटी की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि इस बार दशहरा पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले नई तकनीक से बनवाए जाएंगे, जिनकी ऊंचाई 60 और 65 फीट होगी।
आलोक कनकने की अध्यक्षता में हुई बैठक में महेश अग्रवाल ने बताया कि 19 अक्तूबर को विजयादशमी पर्व मुक्ताकाशी मंच के समीप दशहरा मैदान में धूमधाम से मनेगा। अनिल गुप्ता ने बताया कि लंका और आकर्षक होगी। संयोजक अशोक जैन ने कहा कि दशहरा मैदान में दोपहर से ही चौपाइयों का प्रसारण होगा। वहीं भगवान राम, हनुमान जी की सेना का जुलूस सिद्धेश्वर मंदिर से दशहरा मैदान में पहुंचेगा। राजीव राय, अनूप सहगल व सोमकांत निगम ने कहा कि सभी दर्शकों, अतिथियों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि आकाशीय आतिबाजी का शानदार प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर जीतेंद्र सोनी, आनंद अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, कंचन आहूजा, रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।