फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- हाईटेंशन तार से चिपके दो मजदूर-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो

हाईटेंशन करंट से दो मजदूर झुलसे
- बीकेडी चौराहा के पास छत पर काम करते समय हादसा
- गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में कराया गया है भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड कालेज चौराहा पर बिल्डिंग मैटेरियल की एक दुकान की छत पर काम रहे दो मजदूर छत के सामने से निकली हाइटेंशन लाइन से करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
बीकेडी चौराहा के पास एमके टाइल्स एंड सेनेटरीवेयर नाम से दुकान है। इसकी छत पर होर्डिंग लगे थे। लेकिन, नगर निगम ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया तो होर्डिंग हटा लिए गए, जबकि लोहे का स्ट्रक्चर लगा हुआ था। बृहस्पतिवार को स्ट्रक्चर हटाने के लिए दो मजदूर थाना नबाबाद क्षेत्र के कोछाभांवर निवासी महेंद्र (27) और मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गांव बसौरी निवासी कृष्ण (32) काम कर रहे थे। सुबह करीब दस बजे एंगल हटाते समय संतुलन बिगड़ने से एंगल हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया, जिससे करंट प्रवाहित हो गया। उसकी चपेट में आकर दोनो एंगल से चिपक गए। यह देखकर अन्य मजदूरों ने शोर मचाया और डंडों के सहारे दोनों को एंगल से अलग किया। जोर का झटका लगने से दोनों काफी दूर जाकर गिरे, यह देख अन्य मजदूर घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जो लोग खंभे के नीचे दतिया जाने वाली बस के इंतजार में खड़े थे, वह तार के नीचे से भागे। कुछ देर के लिए चौराहा भी जाम हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें