फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ - पॉलिथीन प्रतियोगिता-City

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के नुकसान बताएं, जीतें लैपटॉप
विज्ञापन

- जोन स्तर पर विजेताओं को मिलेगा टैबलेट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पर्यावरण व वन मंत्रालय के तत्वावधान में इंडियन सेंटर फॉर प्लास्टिक इन एनवायरमेंट (आईसीपीई) की ओर से पॉलिथीन के उपयोग से होने वाली हानियों के संदर्भ में अपने विचार दें और राष्ट्रीय स्तर पर लैपटॉप जीतने का मौका पाएं। वहीं, जोन स्तर पर चुने जाने वाले प्रतिभागियों को टैबलेट (मोबाइल) मिलेगा।
पॉलिथीन के प्रतिबंध को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगी तीन वर्ग लिखित, ऑडियो विजुअल या पेंटिंग में से किसी एक में ही प्रतिभाग कर सकेंगे। लिखित प्रतियोगिता में प्रतियोगी को ए4 साइज के पेपर में अधिकतम चार पेजों में इंग्लिश में (टाइम्स न्यू रोमन 12 फोंट में) व हिंदी में (मंगल 12 फोंट में) आवश्यक है। इसी प्रकार से विजुअल क्लिप तीन मिनट से अधिक की नहीं होनी चाहिये तथा उसका साइज 10 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिये। पेंटिंग में ए3 साइज के पेपर पर चित्र प्रदर्शन के साथ अधिकतम 50 शब्दों में अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया स्तर पर चुने जाने वाले पहले प्रतिभागी को लैपटाप मिलेगा। वहीं चार जोनों में प्रत्येक जोन से चुने जाने प्रतिभागियों को टैबलेट (मोबाइल) मिलेगा। उत्तर प्रदेश के प्रतियोगियों को जोन स्तर पर भाग लेने के लिए जोन टू का चयन करना होगा। प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 31 अगस्त है तथा www.icpeawareness.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पांच सवालों पर आधारित है प्रतियोगिता
- क्या प्लास्टिक वास्तविक में पर्यावरण के लिए हानिकारक है?
- पॉलिथीन के बदले अन्य क्या संसाधन हैं, जो उपयोग में ला सकते हैं?
- स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक है?
- रचनात्मक उपयोग व रिसाइकिल के उपाय?
- प्लास्टिक वेस्ट का प्रबंधन तंत्र किस प्रकार का हो?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें