फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क क्रांति और इंटरसिटी निरस्त,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
टैग- कोहरे का असर
विज्ञापन

-----------------
लखनऊ इंटरसिटी और यूपी संपर्क क्रांति निरस्त
- अन्य ट्रेनों की भी नहीं सुधरी चाल, 21 घंटे तक लेट
-अभी और बिगड़ सकते हैं हालात, स्टेशन पर परेशान भटकते रहे यात्री
- पांच घंटे से अधिक देरी से आईं 20 से अधिक गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कोहरे के कारण बिगड़ा ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट नहीं पा रहा है। शनिवार को धूप खिलने के बाद भी ट्रेनों की गति में सुधार नहीं हो सका। झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी और मानिकपुर से निजामुद्दीन जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति को निरस्त कर दिया गया। 20 से अधिक ट्रेनें पांच घंटे से अधिक देरी से आईं। अगले 72 घंटे में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
पिछले दो दिनों की तरह शनिवार की सुबह घना कोहरा नहीं था। धूप भी जल्दी खिल गई, लेकिन इसका फायदा रेल संचालन को नहीं मिल सका। दरअसल, पिछले दो दिनों से अधिकांश ट्रेनों का समय पालन बिगड़ चुका है। इस कारण ट्रेनें अपने आरंभिक स्टेशन से समय पर नहीं चल पा रही है। झांसी लखनऊ इंटरसिटी का संचालन पटरी पर लाने के लिए इस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। झांसी से सुबह 6.10 बजे रवाना होने वाली यह ट्रेन कानपुर और लखनऊ की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद सुगम मानी जाती हैं। इस ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को राप्ती सागर, ग्वालियर बरौनी मेल, उद्योग नगरी, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, राप्ती सागर एक्सप्रेस का सहारा लेना पड़ा। इसी तरह यूपी संपर्क क्रांति के निरस्त होने से मानिकपुर, खजुराहो, महोबा, मऊरानीपुर, बांदा के यात्री दिल्ली की तरफ जाने के लिए परेशान रहे। ट्रेनों की लेटलतीफी में वेटिंग रूम, पैसेंजर हॉल, प्लेटफार्म व परिसर यात्रियों से ठसाठस भरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गाड़ियां लेट
दिल्ली की तरफ से समय आने वाली सचखंड एक्सप्रेस 21 घंटे, नई दिल्ली जबलपुर एक्सप्रेस 12 घंटे, जीटी एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, भोपाल एक्सप्रेस छह घंटे, कर्नाटका एक्सप्रेस छह घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आठ घंटे, मालवा एक्सप्रेस 10 घंटे, तमिलनाडु एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, हजरत निजामुद्दीन कन्याकुमारी एक्सप्रेस चार घंटे, पंजाब मेल पांच घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, ताज एक्सप्रेस चार घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस 14 घंटे, झेलम एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई। इसी तरह भोपाल, इलाहाबाद और कानपुर की तरफ से आने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस आठ घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस पांच घंटे, तमिलनाडु एक्सप्रेस सात घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 19 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 19 घंटे, मंगला एक्सप्रेस छह घंटे, मध्यप्रदेश संपर्क क्रांति सात घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, पंजाब मेल सात घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 16 घंटे, पंजाब मेल नौ घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें