फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी की एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान

Sat, 06 Jan 2018 01:37 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
X-ray michin - फोटो : demo
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक्सरे मशीन खराब हो गई है। ऐसे में ओपीडी में रखी एक्सरे मशीन से मरीजों को जांच करवानी पड़ रही है। वहां पर अधिक भीड़ उमड़ने से कई मरीज निजी केंद्रों की ओर रुख कर रहे हैं। बाहर ज्यादा पैसे खर्च कर एक्सरे कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ट्रामा सेंटर भी बना हुआ है। ज्यादातर सड़क हादसे के शिकार लोगों को इमरजेंसी में भर्ती कराया जाता है। इमरजेंसी में प्रतिदिन 50-60 एक्सरे होते हैं। पिछले 10-12 दिनों से इमरजेंसी की एक्सरे मशीन खराब हो गई है। हादसे का शिकार मरीजों को ओपीडी की एक्सरे मशीन में जाकर जांच करानी पड़ रही है। गंभीर मरीजों को इमरजेंसी से ओपीडी तक ले जाने में काफी समस्या होती है। इमरजेंसी के मरीजों की जांच से ओपीडी की एक्सरे मशीन पर लोड बढ़ गया है। यहां मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण मरीज निजी केंद्रों पर जाकर जांच करवा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में जहां 45 रुपये में सामान्य एक्सरे हो जाता है, वहीं निजी केंद्रों में 150 से 200 रुपये फीस देनी पड़ती है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में सुधरेगी
एक्सरे मशीन सुधरवाने के लिए संबंधित कंपनी को सूचना दे दी गई है। एक सप्ताह के अंदर इंजीनियर आकर मशीन को सुधार देगा। - डॉ. हरीशचंद्र आर्या, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें