फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी को मिलीं 21500 कोवीशील्ड, रफ्तार पकड़ेगा टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी को मिलीं 21500 कोवीशील्ड, रफ्तार पकड़ेगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

झांसी। जिले को 21500 कोवीशील्ड की डोज और आवंटित कर दी गई हैं। पहली और दूसरी बार वैक्सीन लगवाने वालों को कोवीशील्ड लगाई जाएगी। आज सुबह तक ये वैक्सीन झांसी आने की उम्मीद है। ऐसे में फिर से टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ेगा। शासन से तय लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन सोमवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

झांसी में बीते शनिवार से वैक्सीन की कमी होने की वजह से टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ है। शासन ने रोज दस हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है, जबकि इसके सापेक्ष 50 प्रतिशत टीके ही लग पा रहे हैं। रविवार शाम को शासन ने झांसी को 21500 कोवीशील्ड की डोज और आवंटित कर दी हैं। झांसी से वैक्सीन लेने के लिए वाहन रवाना भी हो गए हैं। सोमवार की सुबह ये वैक्सीन झांसी पहुंच जाएंगी। इसके साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण हो सकेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि बुधवार तक जिन्होंने स्लॉट बुक कर रखे हैं, उनका टीकाकरण होगा। वहीं, जिन केंद्रों पर वैक्सीन बचेगी, वहां पर दोपहर तीन बजे के बाद 18 साल से ऊपर वाले लोग जाकर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हालांकि, ग्रामीण वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोग सुबह से ही मौके पर ही पंजीकरण कर वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके अलावा झांसी में 11300 कोवैक्सीन की भी डोज उपलब्ध हैं। इनमें से तीन हजार डोज पहली बार टीका लगवाने वालों को लगेगी। जबकि, 8300 दूसरी डोज वालों को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें