फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में लॉकडाउन तोड़ने वाले 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर

Wed, 08 Apr 2020 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 21 से अधिक लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व कोरोना संक्रामक बीमारी के मानकों के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज की गईं हैं।
विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित नंदनपुरा गली नंबर 7 निवासीा सूरज पाल समेत पांच लोगों पर धारा 144 का उल्लंघन करते हुए कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी के मानकों के प्रावधानों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार थाना सकरार पुलिस ने भी खिसनी बुजुर्ग निवासी भारतेंद्र समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने भी उमेश के खिलाफ धारा 144 व कोरोना बीमारी के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज की है। इधर, बरुआसागर पुलिस ने भी अंबेडकरनगर निवासी दिलीप पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें