फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन पर नए सिरे से छिड़ेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के खिलाफ नए सिरे से छिड़ेगा अभियान
विज्ञापन


झांसी। पॉलिथीन पर नए सिरे से अभियान छेड़ कर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने, एक मीटर से बड़े नालों को समय पर साफ कराने की प्रक्रिया शुरू करने के कड़े निर्देश जिलाधिकारी/नगर आयुक्त शिव सहाय अवस्थी ने नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम में अधिकारियों और निर्माण विभाग के इंजीनियरों के साथ बैठक की, जिसमें कई कार्यों में बरती जा रही लापरवाही को सुधारने के साथ ही कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को बताया कि प्लास्टिक/पॉलिथीन कचरा सड़क, नाली के साथ-साथ कई सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई दे रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर नगर आयुक्त (ए) को तत्काल विशेष अभियान छेड़कर शहर को पॉलिथीन मुक्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्माण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी देने के साथ ही एक मीटर से अधिक चौड़े नालों की साफ-सफाई के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ताकि समय से पूर्व उनकी सफाई कराई जा सके। क्योंकि, नालों की समय पर सफाई न होने पर जलभराव की समस्या होगी। दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज के पास बने पार्किंग जोन को रैलिंग लगाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने के साथ ही सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त शादाब आलम, अरुण कुमार गुप्त, रोहन सिंह, मुख्य अभियंता लक्ष्मी नारायण सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बाबू गौतम, डॉ. विनीत कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन सहित अन्य मौजूद रहे।


नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बाबू गौतम को नगर आयुक्त ने सख्त चेतावनी दी कि वरसात के पहले छोटे नाले नालियों को पूरी तरीके से साफ कर लिया जाए तथा समय पर साफ-सफाई और कूड़ा उठान का काम कर लिया जाए। इसके अलावा कूड़ा ढोने वाले खुले वाहनों पर त्रिपाल लगाकर डंपिंग जोन तक ले जाने के निर्देश तथा चेतावनी दी कि कहीं गंदगी या फिर कूड़े के ढेर पाए गए तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।


आवारा जनवरों पर हुए सख्त
सड़कों पर आवारा पशुओं को लेकर डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन को चेताया कि कई बार निर्देश के बाद भी शासन की प्राथमिकता अनुकूल नहीं है। उन्होंने आवारा पशुआें को पकड़ कर गोशाला ले जाने तथा वहां पर जानवरों को चारा व पानी का प्रबंध कराने का आदेश दिया तथा भविष्य में आवारा पशु सड़क पर नजर आने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।


अधिकारियों की लापरवाही की खुली पोल
बैठक में अधिकारियों की लापरवाही और वादों की पोल खुल गई। नगर निगम अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कई बार पॉलिथीन अभियान चलाए जाने और जब्त करने का हवाला दिया जा रहा था तो दूसरी ओर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा था। लेकिन, दोनों मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। डीएम के निर्देश कितने प्रभावी होंगे यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा।
विज्ञापन



पूछा- फेरी नीति के तहत क्या कार्रवाई हुई?
लगातार अतिक्रमण की जद में आ रहे महानगर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए डीएम ने अधिकारियों से सवाल किए कि राष्ट्रीय फेरी नीति के तहत क्या-क्या कार्रवाई हुई? इस पर नीति के बारे में बता दिया पर अमल को लेकर अटक गए। इस पर डीएम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए रोस्टर बनाकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।


इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
- वेतन, भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, भत्ते समय पर देने।
- विभिन्न मदों से प्राप्त लंबित शिकायतों का निस्तारण की गति।
- शहर के निजी/सरकारी भवनों पर बिना अनुमति लगे विज्ञापन पटों को हटाने व कार्रवाई करने।
- रैन बसेरों में सुविधाओं को सुनिश्चित करने।
- पिछले वर्ष पौधरोपण का रख रखाव व जीवित की आख्या।
- इस साल होने वाले पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित करने।
- प्रतिदिन भ्रमण कर समस्याओं को दूर करने।
- गृह व कॉमर्शियल कर की प्रगति व वसूली।
- समस्त पार्किंग की स्थिति और ठेके न होने पर पत्रावली तैयार करने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें