फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर की हत्या में दो गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नर की हत्या में दो गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को आंतिया तालाब के पास किन्नर नूरी (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने दोे आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। इस घटना में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

शनिवार सुबह विवाह समारोह में नेग को लेकर थाना नवाबाद स्थित आंतिया तालाब के पास बने विवाह घर के सामने किन्नरों में झगड़ा हो गया था। जिसके चलते एक पक्ष ने नूरी की लाठी- डंडों से पिटाई कर सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने राजू किन्नर की तहरीर पर गोला, साबिर उसकी पत्नी, भाभी, दामाद और सहीन अंसारी पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस ने इस मामले में रूखसाना और सहीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें