फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को थाना नवाबाद इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि छत से गिरकर युवक की जान गई। वहीं बहनों ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस युवक के पिता से पूछताछ कर रही है।
थाना नवाबाद के खुशीपुरा निवासी राजेश (36) ट्रक चालक था। बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों मेें घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि राजेश छत से गिर गया। वहीं मृतक की बहनों का आरोप है कि पिता ने ही सिर पर सब्बल मारकर हत्या की है। उनका कहना है कि पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से राजेश था और दूसरी पत्नी से चारों बहने हैं। कुछ समय पहले राजेश ने शादी कर ली थी, जो उसके पिता को पसंद नहीं थी। इसको लेकर विवाद भी होता था। उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार को घर आने के बाद पिता व पुत्र में विवाद हुआ, जिसके चलते पिता ने सिर पर सब्बल मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला ने जहर खाकर दी जान
- पिता ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप, नवाबाद के तालपुरा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना नवाबाद इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों ने जहर खाकर जान देने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नवाबाद के तालपुरा निवासी खेमचंद कुशवाहा की पत्नी जूली (20) ने बृहस्पतिवार सुबह जहर खा लिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता दयाराम ने बताया कि 18 जून 2018 को ही उन्होंने अपनी पुत्री की शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दुकान खोलने को लेकर पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी॥। मांग पूरी न होने पर जबरन जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें