जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आज
झांसी। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
शरीर के विभिन्न अंग कृत्रिम रूप से तैयार होने लगे हैं। लेकिन, रक्त ऐसा तत्व है, जो बनाया नहीं जा सकता। आवश्यकता पड़ने पर एक मानव इसे दूसरे को दे सकता है। यही वजह है कि इसे महादान माना जाता है। आधी आबादी के पर्व ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘समर्पण सेवा समिति’ के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि खून की कमी से किसी मरीज की जान न जाए। तो देर किस बात की है, हो जाइये तैयार, किसी की जिंदगी बचाने के लिए अपना रक्तदान करने को।