रेल कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
झांसी। आल इंडिया एससी एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को 13 प्वाइंट रोस्टर व आरक्षण संबंधी मांगों को लेकर उप मुख्य सामग्री प्रबंधक कार्यालय के द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने की। सभा में संतोष कुमार अहिरवार, सत्यपाल सिंह, डीके गौतम, आरसी आजाद, अनिल कुमार, रविंद्र बौद्ध, प्रशांत चौधरी, मंगल प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, श्योदास मीणा, प्रभुदयाल, अर्जुन नारायण, महेश कुमार, शिवचरण पटवार, बालकिशन, प्रेमचंद्र अहिरवार, बसंत कुमार, आरपी अहिरवार, नवीन मीना मौजूद रहे।