फैशन परेड में भारत की विविधता में एकता को दर्शाया
झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईईटी) में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उत्सव 2019’ के दूसरे दिन एकल नृत्य, एकल गायन, समाज सुधारक नाटक प्रस्तुत किए। शुभारंभ तृतीय वर्ष के छात्र अनस और विदित ने वाद्य यंत्र गायन से किया।
एकल नृत्य सृष्टि त्रिपाठी, एकल समूह नृत्य देवांश और टीम ने प्रस्तुत किया। एकल गायन में पुष्पेंद्र, हेमेंद्र, प्रियेश एवं अन्य छात्र छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी। छात्र छात्राओं ने सामाजिक व्यवस्था एवं छात्रों में बढ़ रहे व्यसन के रोकथाम के लिए एक नाटकीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। द्वितीय वर्ष के छात्र दीपांश ने नाटकीय कार्यक्रम द्वारा इंजीनियरिंग जीवन पर भी प्रकाश डाला। छात्रों ने फैशन परेड द्वारा भारत की विविधता में एकता को दर्शाया। एमबीए की छात्राओं ने भरतनाट्यम की भी प्रस्तुति दी। वहीं, राजऋषि ने अपनी कविताओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। एकल गायन में अभिलाष, शरद, जयेश, ज्योत्सना तथा एकल नृत्य में सृष्टि, नमन, हसन और समूह में दीपक और देवांश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन, विशिष्ट अतिथि निदेशक एमएलबी पैरा मेडिकल ट्रेनिंग विश्वविद्यालय प्रो. एनएस सेंगर, अध्यक्ष प्रशासकीय परिषद इंजी. राकेश गुप्ता, निदेशक प्रो. वीके त्यागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दी प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्रो. एके सोलंकी, प्रो. अभय कुमार वर्मा, प्रो. एनपी यादव, प्रो. मुकेश शुक्ला, डॉ. डीसी दुबकरया, मीडिया प्रभारी डॉ. दीपक नगरिया मौजूद रहे।