फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट अस्पताल में अब नि:शुल्क एक्सरे की सुविधा -City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

कैंट अस्पताल में नि:शुल्क एक्सरे की सुविधा
सब हेड... नई मशीन आई, एक नवंबर से मिलेगा लाभ
- अभी मरीजों को बाहर करानी होती थी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। छावनी परिषद द्वारा संचालित कैंट अस्पताल में मरीजों को एक नवंबर से नि:शुल्क एक्सरे की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में नई डिजीटल एक्सरे मशीन लग गई है। साथ ही तकनीशियन की भी तैनाती कर दी गई है।
छावनी परिषद द्वारा सदर बाजार में जिमखाना मैदान के सामने कैंट अस्पताल का संचालन किया जाता है। अब तक यहां एक्सरे की व्यवस्था नहीं थी, जिससे हड्डी व अन्य रोगों के मरीजों को एक्सरे के लिए बाहर जाना पड़ता था। लेकिन, अब इस कमी को पूरा कर लिया गया है। अस्पताल में नई डिजीटल एक्सरे मशीन मंगाई गई है। एक नवंबर से यह काम करना शुरू कर देगी। मरीजों का एक्सरे नि:शुल्क किया जाएगा। इसका लाभ सिर्फ उन मरीजों को ही मिलेगा, जो कैंट अस्पताल में भर्ती हैं या यहां से इलाज करा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहले कैंट अस्पताल में इलाज की सुविधा सिर्फ कैंट क्षेत्र के लोगों को ही मिलती थी, परंतु अब कोई भी यहां अपना इलाज करा सकता है।
विज्ञापन


सीनियर सिटीजन के लिए सबकुछ फ्री
कैंट अस्पताल में उपचार के लिए पांच रुपये का पर्चा बनता है। भर्ती होने पर जनरल वार्ड का चार्ज 50 रुपये प्रतिदिन और प्राइवेट वार्ड का चार्ज 200 रुपये प्रतिदिन है। दवाइयां मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। लेकिन, सीनियर सिटीजन के लिए पर्चा और बेड का चार्ज भी नहीं लिया जाता है।

योग से भी उपचार
कैंट अस्पताल में योग के माध्यम से भी विभिन्न रोगों के उपचार की भी व्यवस्था है। इसके लिए यहां सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक योग की अलग से ओपीडी संचालित होती है, जिसमें योग विशेषज्ञ मरीजों को योग के माध्यम से उपचार की विधि बताते हैं। इसके अलावा लोगों को नियमित रूप से योगाभ्यास भी कराया जाता है।

ये सुविधाएं भी हैं उपलब्ध
कैंट अस्पताल में सामान्य बीमारियों के अलावा हड्डी, नेत्र, नाक, कान, गला, दांत, बाल रोग, स्त्री रोग एवं प्रसूति के मरीजों का इलाज भी किया जाता है। अस्पताल में इन सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद हैं। आपरेशन और पैथोलॉजी की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही होम्योपैथिक इलाज की भी व्यवस्था है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में चालीस मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलती है। जबकि, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


फोटो...
मरीजों को स्मार्ट कार्ड देने की योजना
कैंट अस्पताल की सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। मरीजों को स्मार्ट कार्ड देने की भी योजना है, जिसमें उनकी बीमारी और इजाज का पूरा ब्योरा दर्ज रहेगा। इससे मरीजों को अस्पताल बार - बार पुराने पर्चे और रिपोर्ट लेकर नहीं आना होगा। डाक्टर मरीज की बीमारी का और भी बेहतर ढंग से उपचार कर सकेंगे।
- डा. रोहित सिंह मालान, सीईओ - कैंट बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें