फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति- शहर कांग्रेस अध्यक्ष का नाम गायब-City

विज्ञापन
विज्ञापन
टैग - राजनीति
विज्ञापन

-------------

मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां
कई लोगों के नाम सूची से गायब, कई के इधर से उधर
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और उनके परिवार का नाम भी लिस्ट में नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महानगर की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने में गड़बड़ियां हैं। शिकायतों के अंबार के बाद भी जिम्मेदारों ने इसे दुरुस्त करना जरूरी नहीं समझा। हालत यह है कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन समेत उनके परिवार सदस्यों का नाम भी मतदाता सूची से गायब है। कई लोगों के नाम अन्य वार्डों में जोड़ दिए गए हैं। अगर समय रहते मतदाता सूची को दुरुस्त नहीं किया गया तो काफी लोग अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
2012 में हुए नगर निगम के चुनाव में 4,05,503 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 4,17,703 हो गए हैं। यानी पांच साल में 12 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम बढ़ गए। दूसरी ओर, विधानसभा चुनाव के दौरान 3,99,257 मतदाता थे। निर्वाचन कार्य से जुड़े अफसर इस बात से खुश होंगे कि मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम बढ़ गए हैं। लेकिन, इसके बाद भी हजारों मतदाताओं के नाम सूचियों से गायब हैं। यह स्थिति किसी एक वार्ड की मतदाता सूची की नहीं, बल्कि ज्यादातर वार्डों की मतदाता सूचियों का यही हाल है। बीएलओ की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने न तो मतदाता सूचियों का अवलोकन किया और न ही उसने देखा कि किस का नाम काटना है और किसका नहीं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 15 गरियागांव निवासी शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन के पूरे परिवार के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। जब उन्होंने मतदाता सूची देखी तो पता चला कि पूरे परिवार के सदस्यों के नाम गायब हैं। आनन-फानन में उन्होंने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। उन्होंने बताया कि वह 2006 में क्षेत्र से पार्षद रहे हैं। 2012 में भी पार्षद पद का चुनाव लड़े थे। इसके बाद भी उनका नाम गायब कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएलओ की सत्ताधारियों से साठगांठ है। मिलीभगत से ही उनका और उनके परिजनों का नाम काट दिया गया।
बता दें कि ओम शांति नगर में दो हजार मतदाता, लक्ष्मीगेट, डड़ियापुरा, तालपुरा, मिशन कंपाउंड समेत कई वार्डों में हजारों मतदाताओं के नाम सूचियों से गायब हैं। इन वार्डों की सूचियों में कहीं पर दो हजार तो कहीं पंद्रह सौ मतदाताओं के नाम गायब हैं।

बन सकते हैं वोटर
यदि आप मतदाता बनना चाहते हैं तो आवेदन पत्र और फोटो जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जब आयोग से निर्देश आएगा, आपका नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
----
मतदाताओं को सूची देखनी चाहिए
मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन इसीलिए किया जाता है कि मतदाता अपना नाम देख लें। बीएलओ जब घर-घर जाकर गणना कार्य कर रहे थे, तब उनकी निगरानी हुई थी। उस समय कोई शिकायत नहीं मिली थी।
- हरीशंकर
उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें