फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दुकानदार की जेब से 20 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। शनिवार की शाम कस्बा मोंठ में बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार की जेब से बीस हजार रुपये उड़ा दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लेकिन, बदमाशों के बारे में पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थाना शाहजहांपुर के ग्राम खड़ौआ निवासी नाथूराम दिवोलिया ने बताया कि उनकी गांव में परचूनी की दुकान है। दुकान का सामान लेने के लिए वह मोंठ के बाजार आए थे। उनके पास 29 हजार रुपये थे। बाजार में कुछ दुकानों से सामान खरीदने के बाद 20 हजार रुपये उन्होंने अपनी जेब में रख लिए थे। वह बाजार में दूसरी दुकान पर सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और उनकी जेब से 20 हजार रुपये निकालकर भाग गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। दुकानदारों से भी पूछताछ की। लेकिन, बदमाशों के बारे में पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें