फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में खोले बीस हजार खाते, प्रदेश में अव्वल रहा झांसी मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में एक माह के भीतर ही बीस हजार से अधिक खातों को खोला गया है। जिसके चलते प्रदेश भर में झांसी मंडल प्रथम स्थान पर रहा है। जो मंडल के डाक कर्मियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन में तीन प्रधान डाकघर, 75 उप डाकघर और 534 शाखा डाकघर हैं। डाकघरों में फिक्स डिपॉजिट, सुकन्या योजना, बचत खाता, एमआईएस, सीनियर सिटीजन खाते और पीपीएफ के खातों को खोलने के लिए विभाग द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को योजनाओं के लाभ के बारे में अवगत कराया गया था। इसके अलावा डाक कर्मियों द्वारा भी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों को जागरूक भी किया जा रहा था। जिसके चलते विभाग द्वारा एक जनवरी से 31 जनवरी तक बीस हजार खातों को खोला गया था। जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं।
इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि डाक विभाग की योजनाओं में लोगों का विश्वास काफी बढ़ गया है। जिसके चलते सिर्फ जनवरी माह में ही लगभग बीस हजार खातों को खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें