फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सात सीडब्ल्यूआर भरने के लिए माताटीला बांध से छोड़ा जाएगा 20 एमएलडी पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महानगर पेयजल योजना के तहत बनाए गए सात रिजर्व वाटर टैंक सोमवार को भरे जाएंगे। माताटीला बांध से 20 एमएलडी पानी बबीना स्थित फिल्टर प्लांट के लिए छोड़ा जाएगा। रिजर्व टैंक तक पानी पहुंचने के साथ पाइप लाइन की सफाई कराई जाएगी। जल निगम अभियंताओं का कहना है बड़ा लीकेज न मिलने पर अगले सप्ताह से घरों में जलापूर्ति आरंभ हो जाएगी।



महानगर के 40 हजार घरों तक इस नई योजना के जरिये पीने का पानी पहुंचेगा। भगवंतपुरा, बिजौली, राजगढ़, दरीगरान जैसे दर्जनों इलाकों ऐसे भी शामिल हैं, जहां अभी पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं है। यहां हैंडपंप ही पानी का सहारा है। गर्मियों में टैंकर ही प्यास बुझाते हैं। अब इन मोहल्लों में घरों तक सीधे पाइप लाइन से पानी पहुंचेगा। हजारों लोगों को इस योजना के पूरा होने का इंतजार है। करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद यह योजना अपने अंतिम चरण में पहुंच सकी।
विज्ञापन




पिछले 20 दिनों से पाइप लाइन का परीक्षण हो रहा है। महानगर तक बिछी पाइप लाइन का परीक्षण हुआ है। मामूली लीकेज की मरम्मत के साथ सोमवार को नए सिरे से माताटीला बांध से 20 एमएलडी पानी छोड़ा जाएगा। एक्सईएन मुकेश पाल का कहना है इसकी मदद से भगवंतपुरा, सागर गेट, तालपुरा, दरीगरान, पंचवटी, नरसिंह राव टोरिया, सीपरी बाजार एवं सिविल लाइंस के रिजर्व वाटर टैंक भरे जाएंगे। यहां तक पानी पहुंचने पर घरों तक बिछाई गई पाइप लाइन की सफाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा। उनका कहना है कि घरों तक जलापूर्ति में अभी न्यूनतम एक सप्ताह का समय लगेगा।

इनसेट

घरों के बाहर लगाई जाएंगी टोंटियां



महानगर पेयजल योजना के तहत घर-घर बिछाई गई पाइप लाइन के सहारे कनेक्शन तो किए जा चुके लेकिन, इनमें टोंटियां नहीं लगाई गई थीं। टोंटियों का प्रावधान नहीं किया गया था लेकिन, अब इनमें टोंटियां भी लगवाई जाएंगी। जल निगम के अधीक्षण अभियंता एसके यादव के मुताबिक सभी घरों में प्लास्टिक की टोंटियां लगवाई जाएंगी। इसके लिए काम भी आरंभ कराया गया है।

इनसेट

दरियापुरा में अब तक पाइप लाइन बिछाने का काम अधूरा



दरियापुरा के निषाद नगर, अंजनी हनुमान मंदिर के पास, शिव कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, राय कॉलोनी, वर्मा कॉलोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, तलैया मोहल्ला समेत अन्य कई मोहल्लों में अब तक पाइप लाइन नहीं बिछ सकी है। भाजपा के शिवाजी नगर मंडल उपाध्यक्ष आलोक झा के मुताबिक यहां हजारों लोग रहते हैं। इसके बावजूद यहां पाइप लाइन नहीं बिछाई गई। इस वजह से यहां पानी की जबर्दस्त किल्लत झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने यहां भी पेयजल लाइन बिछवाने की मांग की है।
विज्ञापन


इनसेट

नई मोटर लगवाने की मांग



दरियापुरा के पूर्व पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने तालपुरा टंकी में लगी मोटर की जगह नई मोटर लगवाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता को भेजे पत्र के जरिये उन्होंने कहा पुरानी मोटर की वजह से पानी आगे नहीं जा पाता। इस वजह से तालपुरा टंकी से जुड़े कई मोहल्लों के लोगों को पानी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें