फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सीएचओ टैबलेट से लैस, गैर संचारी रोगियों का फीड करेंगे डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमान संभालने वाले 20 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को टैबलेट दिए गए। इन वितरण के साथ ही जनपद के सभी 44 सीएचओ टैबलेट से लैस हो गए हैं। इस टैबलेट में सीएचओ अपने-अपने इलाके के गैर संचारी रोगों से ग्रसित 30 साल से ऊपर के मरीजों का डाटा फीड करेंगे। ताकि, जरूरत पड़ने पर मरीजों की केस हिस्ट्री एक क्लिक से आसानी से देखी जा सके।
विज्ञापन

जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक प्रशांत वर्मा ने बताया कि जनपद में 44 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं, जहां सीएचओ की तैनाती है। ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं की कमान संभाले हुए है। इससे पूर्व 24 सीएचओ को टैबलेट का वितरण किया जा चुका था। शेष 20 सीएचओ की तैनाती अप्रैल में ही हुई थी। तब से वह कोविड में ड्यूटी कर रहे थे। लेकिन अब सबको फ्री करके उन्हें टैबलेट देकर उनके तैनाती स्थान पर भेज दिया गया है। डीसीपीएम ने बताया कि इस टैबलेट में 30 साल से ऊपर के गैर संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों का डेटा फीड किया जाएगा, ताकि समय पर ऐसे मरीजों की केस हिस्ट्री को एक क्लिक में ही प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि डायबिटीज, हाइपरटेंशन और तीन तरह के कैंसर से ग्रसित मरीजों के बारे में टैबलेट में संपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। साथ ही इस टैबलेट से सीएचओ ग्रामीण लोगों को ई-संजीवनी एप के जरिए टेली कंसल्टेशन में मदद करेंगे। इस दौरान सीएमओ व एसीएमओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें