फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने में गिरफ्तार किए गए 195 किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में पराली जलाने पर जमकर कार्रवाई हुई है। 195 लोगों को गिरफ्तार किया गया और साढ़े आठ लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इतना ही नहीं, लापरवाही पर एक लेखपाल को निलंबित भी किया जा चुका है, जबकि चार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जा चुकी है। हालांकि, इस सप्ताह पराली जलाने के मामले सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए पराली (फसल अवशेष) जलाने पर शासन का रुख सख्त है। इससे निपटने के लिए जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया था। इसके बाद से लगातार कार्रवाई जारी है। जिले में पराली जलाने की 281 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन मामले में 11.55 लाख रुपये अर्थदंड लगाया गया, जिसमें से साढ़े आठ लाख वसूल कर सरकारी कोष में जमा कराए जा चुके हैं। इतना ही नहीं, 136 एफआईआर दर्ज कराई गईं। इनमें 195 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद 80 क्विंटल पराली निराश्रित गो आश्रय स्थल भेजी गई और तीन हार्वेस्टर जब्त किए गए।
वहीं, पराली की आंच में लेखपाल भी खूब तपे। पराली जलाने से रोकने में लापरवाही सामने आने पर एक लेखपाल को निलंबित किया गया और चार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई। इसके अलावा 19 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच जारी है। उप कृषि निदेशक, उप जिलाधिकारी सदर व मोंठ, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी और तहसीलदार मोंठ व सदर को कठोर चेतावनी निर्गत की गई। हालांकि, उक्त कार्रवाई का असर भी सामने आया है। 10 दिसंबर के बाद से पराली जलाने की कोई भी घटना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें