पैैरामेडिकल कॉलेज में ठहरेगा अर्द्धसैनिक बल
झांसी। चुनाव सकुशल कराने के लिए अर्द्धसैनिक बल आएगा। इसको पैरामेडिकल कॉलेज में ठहराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियोें ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेकर कई निर्देश दिए। इसी क्रम में आसपास के मतदान केंद्रों को भी देखा गया।
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अर्द्धसैनिक बल मतदान से दो दिन पहले आ जाएगा। फोर्स को ठहराने के लिए पैैरामेडिकल कॉलेज का चयन किया गया है। इसके पहले पुलिस प्रशासन ने कई कॉलेज देखे थे, लेकिन यहां कई व्यवस्थाएं व जगह कम होेने के कारण पैैरामेडिकल कॉलेज को चुना गया। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने व्यवस्थाएं देेखीं। कालेज में सभी सुविधाएं हैं या नहीं, इसकी जानकारी अफसर लेते रहे। इसके साथ ही अधिकारियों ने आसपास के मतदान केंद्र भी देखे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास, सहायक पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे।