फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के झांसी दौरे को लेकर सुरक्षा के अचूक इंतजाम

Fri, 15 Feb 2019 02:27 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा के अचूक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल भोजला मंडी के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा दस्ते तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी हर कोने की निगहबानी की जाएगी। बृहस्पतिवार को सुरक्षा एजेंसियां दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रहीं।
विज्ञापन


बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार झांसी आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न विभागों के अलावा अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल भोजला मंडी में पिछले एक सप्ताह से सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) यहां डेरा डाले हुए है। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), आईबी, प्रदेश के कई जनपदों की पुलिस और प्रशासनिक अमला आयोजन स्थल भोजला मंडी में जमा हुआ है।

बृहस्पतिवार को यहां सभी सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें हेलीपैड से लेकर आयोजन स्थल तक की जिम्मेदारियां तय हुईं। इसके अलावा मंडी परिसर के बाहर भी सुरक्षा दस्तों को जिम्मेदारी दी गई। हेलीपैड से लेकर मंच तक के लगभग पांच सौ मीटर के रास्ते में प्रधानमंत्री के काफिले अलावा अन्य कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा। कई चरणों में पूरे मंडी परिसर की जांच की गई। सुरक्षा दस्ते मेटल डिटेक्टर के जरिये जमीन की पड़ताल में जुटे रहे। इस दौरान रिहर्सल भी हुई। वहीं, खुफिया तंत्र का भी जाल फैला रहा। आयोजन स्थल के साथ - साथ शहर की भी खुफिया जानकारियां इकट्ठी की जाती रहीं।
विज्ञापन


काले कपड़े वालों पर रहेगी नजर
प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान काले रंग की जैकेट, शर्ट, स्वेटर पहनकर जाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्हें जनसभा स्थल पर प्रवेश नहीं करना दिया जाएगा। इसके अलावा जांच के बाद लोग जनसभा स्थल पर पहुंच पाएंगे। आपत्तिजनक वस्तु नुकीली चीज, माचिस, चाकू जैसी चीजें लेकर लोग जनसभा स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। लोगों का तीन गेटों से प्रवेश और निकासी होगी।

पैदल जाने वालों की अलग व्यवस्था
गाड़ियों की पार्किंग स्थल से लेकर जनसभा स्थल तक जाने पैदल लोगों के लिए सड़क पर अलग से व्यवस्था की जाएगी। सड़क पर एक ओर वेरीकेडिंग लगाकर पैदल लोगों के लिए रास्ता बनाया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें