फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: कुछ जगह बरसे, ज्यादातर क्षेत्र तरसे-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन


कहीं बरसे, ज्यादातर क्षेत्र तरसे
- उम्मीद के अनुसार नहीं हुई बरसात
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में मंगलवार को एक बार फिर बादल दगा दे गए। दोपहर में शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश तो हुई, लेकिन ज्यादातर क्षेत्र में पानी नहीं गिरा। इससे पहले सुबह तेज धूप से लोगों का हाल- बेहाल रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार से जनपद से अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन, सुबह से आसमान खुला रहा। तेज धूप व उमस की वजह से दोपहर तक लोगों का हाल- बेहाल रहा। दोपहर दो बजे के आसपास आसमान में काले बादल छाने लगे तो लगा कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होगा। कुछ ही देर बाद सदर बाजार और इसके आसपास के इलाकों में 15 मिनट ठीकठाक पानी गिरा। इसके अलावा शहर के कुछ इलाकों, नंदनपुरा, आवास विकास में बूंदाबांदी हुई, लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में बिल्कुल पानी नहीं गिरा। उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं होने से शहरवासियों को निराशा हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें