देहात एडीशन में भी लगाएं
----------------
सिविक एमीनिटीज
----------------
गायों का पोस्टमार्टम हुआ, विसरा सुरक्षित
- कीटनाशक खाने से मौत होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
गुरसराय के गढ़बई गांव में जहरीला पदार्थ खाने से दस गोवंश की मौत हो जाने के बाद अफसरों की टीम ने गांव का भ्रमण किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र सिंह तोमर की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। कोई नतीजा समझ में नहीं आने पर विसरा जांच के लिए आगरा स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया। जिनकी मौत हुई है, उसमें एक सांड, दो बछड़े और सात गायें शामिल हैं।
गढ़बई गांव में बीते रोज जानवरों की मौत हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। उन्होंने चक्का जाम कर दिया था। सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र सिंह तोमर व चार पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जानवरों का पोस्टमार्टम कराया। आसपास वालों से बात की तो उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने चने का भूसा बाहर डाल दिया था। आशंका है कि उसमें कीटनाशक रहा होगा, जिसे खाकर जानवरों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। डा. तोमर ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी पांच गायें बीमार हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। सभी छुट्टा जानवर थे।
--------
साथ में
---------
बबीना के सुकुवां गांव में बनेगा पशु बाड़ा
झांसी। बबीना ब्लाक के सुकुवां गांव में पशु बाड़ा बनाया जाएगा, जिसमें एक हजार छुट्टा जानवरों के रहने और खाने- पीने का इंतजाम होगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि ग्राम सभा की लगभग पांच हेक्टेयर जमीन पर पशु बाड़ा बनाया जाएगा।
दुधारू गायों पर पांच सौ रुपये जुर्माना
- 25 अक्तूबर तक चलेगा छुट्टा जानवरों को पकड़ने का अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शहर में छुट्टा घूमने वाले जानवरों को पकड़ने का अभियान चल रहा है। अभियान में मंडलायुक्त अमित गुप्ता के निर्देश पर बदलाव किया गया है। अब दुधारू गायों को पकड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि दुधारू गाय पकड़ने पर जोर दिया जाए। पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया जाए और सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से खुराक का पैसा लिया जाए। प्रतिदिन 14- 15 जानवर पकड़कर गोशाला भेजे जा रहे हैं। पशु चिकित्साधिकारी डा. आरके निरंजन ने कहा कि अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा।