श्रेणी - राजनीति
---------------
फोटो
मौखिक गिरफ्तारी के बाद तत्काल रिहाई
सब हेड: अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए एक मंच पर आए कई संगठन
क्रासर
आंदोलन के अंतिम दिन 180 लोगों हुए गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड राज्य के लिए आंदोलन कर रहे 180 लोगों को बिना लिखा-पढ़ी के एसडीएम ने मौखिक तौर पर गिरफ्तार करके तत्काल रिहाई दे दी। इसके बाद पिछले छब्बीस दिन से चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया। इस आंदोलन में कई संगठनों ने भाग लेकर अलग राज्य की मांग का समर्थन किया।
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा 17 जुलाई से अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा था। आंदोलन के आखिरी दिन शुक्रवार को सुबह से ही कलक्ट्रेट पास स्थित गांधी उद्यान में भारी संख्या में पृथक राज्य समर्थकों की भीड़ जमा रही। दिन भर धरना प्रदर्शन जारी रहा। गांधी उद्यान के इर्दगिर्द भारी पुलिस बल तैनात रहा। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कहा कि बुंदेलियों ने अब आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। अलग राज्य न बनने तक राज्य निर्माण के समर्थक चैन से नहीं बैठेंगे। दोपहर में नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर पूनम निगम आंदोलनकारियों के बीच पहुंची। उन्होंने मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में एक सौ अस्सी राज्य निर्माण समर्थकों को गिरफ्तार किया और तुरंत उन्हें छोड़ दिया गया।
निर्माण मोर्चा के आंदोलन का बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा, बुंदेलखंड क्रांति दल, बुंदेलखंड राज्य निर्माण सेना, भारतीय किसान यूनियन समेत कांग्रेस, बसपा, लोक जनशक्ति पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने समर्थन किया और धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
इस मौके पर हमीदा अंजुम, देवी सिंह कुशवाहा, गिरिजा शंकर राय, उत्कर्ष साहू, बहादुर आदिम, रामजी जादौन, शुभम गौतम, नरेश वर्मा, बृजेश राय, कविंद्र चौधरी, प्रदीप झा आदि मौजूद रहे। संचालन रघुराज शर्मा और वरुण अग्रवाल ने किया।