फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में तेरह पर हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े में तेरह पर हुई एफआईआर
विज्ञापन

झांसी। ओरछा गेट बाहर दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में शनिवार को पुलिस ने तेरह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली के ओरछा गेट स्थित भाऊ का बाग निवासी अभिषेक कुशवाहा ने कुरैश नगर निवासी एहसान, भूरे, करिया, शाकिर, अकरम, असलम, जाहिद, गोगा उर्फ आसिफ, बबलू, मसूद, अरसद और तुत्तल पर रिपोर्ट दर्र्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार वे अपने साथी शिवम, जय और मनोज के साथ भंडारे से शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी विवाद होने के बाद सभी ने मिलकर मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन


जिससे मौके पर बड़े झगड़े की नौबत आ गई थी। स्थानीय लोगोें की सूचना पाते ही अधिकारियों व कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुुंची थी, लेकिन जब तक सभी भाग निकले थे। शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हैं। पुलिस सभी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी पक्ष के परिजनों ने एसएसपी से मिलकर बताया कि उक्त युवक बाइक पर सवार होकर कुरैैश नगर से निकल रहे थे, तभी इनकी टक्कर लगने से एक बच्ची घायल हो गई थी। सही तरह से बाइक न चलाने की बात को लेकर बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर दी थी। इतना ही नहीं इनके साथियों ने घर में आकर महिलाओं को भी पीटा और घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। लोेगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें