फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रिहा होगें चार बंदी-City

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रिहा होंगे जिला कारागार से चार बंदी
विज्ञापन

झांसी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जेल में सजा काट रहे चार बंदियों को रिहा किया जाएगा। इस रिहाई में जेल प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है, बल्कि सामाजिक संस्था ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम द्वारा जुर्माना कदा किए जाने के बाद इन को रिहा किया जाएगा।
जेल में बंद नगरा निवासी दीपक लॉकेट, तालपुरा निवासी महेंद्र वर्मा, पाताली हनुमान मंदिर निवासी अमित वर्मा और शाजापुर मध्यप्रदेश निवासी राजेश उर्फ मीना को आज (स्वतंत्रता दिवस) के दिन रिहा किया जाएगा। दीपक को आर्म्स एक्ट के तहत सजा और जुर्माना हुआ था। महेंद्र वर्मा, अमित वर्मा और राजेश को भी सजा एवं जुर्माने का आदेश दिया था। यह सभी कैदी लगभग एक साल से जेल में बंद हैं। इन सभी कैदियों ने सजा तो पूरी कर ली थी, लेकिन जुर्माना अदा नहीं कर पाने के कारण जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के अध्यक्ष मुफ्ती मुहम्मद इमरान और सदस्य मुफ्ती अफ्फान को जानकारी हुई तो उन्होंने संस्था के माध्यम से चारों बंदियों का जुर्माना 5350 रुपये अदा किया। जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया की चारों बंदियों की सजा पूरी हो गई थी, लेकिन जुर्माना अदा नहीं होने के कारण अतिरिक्त सजा भुगत रहे थे। ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद इमरान ने कहा कि हर इंसान से गलती हो जाती है, उसको सुधरने का मौका दिया जाना चाहिए। हमारा मकसद इंसानियत का पैगाम देना है। सभी धर्मों के लोगों के दिलों से नफरत को मिटा कर, एक दूसरे के दिलों में मुहब्बत पैदा करना है। ऐसे कार्य करने से आपसी सौहार्द बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें