फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविक एमेनिटिज: पारीछा की इकाइयां ठप-City

विज्ञापन
विज्ञापन
पारीछा थर्मल पावर प्लांट की सभी इकाइयां ठप
विज्ञापन

- जगह-जगह आंधी से फाल्ट आने पर घटी डिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रदेश में आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो गए हैं। इससे बिजली की डिमांड घट गई है। बिजली की डिमांड कम होने के कारण पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चालू सभी पांच इकाइयों का उत्पादन (थर्मल ब्रेकिंग) शनिवार की सुबह चार बजे से बंद कर दिया गया। अनुबंध के कारण बजाज पावर प्लांट से आपूर्ति सुचारु रूप से ली जा रही है। अब स्टेट लोड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर से आदेश मिलने के बाद ही उत्पादन शुरू होगा।
पारीछा थर्मल पावर प्लांट में 110 मेगावाट की दो, 210 मेगावाट की दो व 250 मेगावाट की दो इकाइयां संचालित हैं। इनमें 110 मेगावाट की नंबर एक इकाई मेंटेनेंस के कारण बंद चल रही है। इन दिनों प्रदेश में आए दिन आ रही आंधी के कारण बिजली की डिमांड (मांग) कम चल रही है, इस कारण स्टेट लोड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के आदेश पर शनिवार की सुबह चार बजे से प्लांट की 110, 210 और 250 मेगावाट की इकाइयों को बंद कर दिया गया है। वर्तमान में प्लांट की सभी मशीनें बंद चल रही हैं, जिससे हवा में धुआं भी दिखना बंद हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट की 660 मेगावाट की दोनों इकाइयों से उत्पादन चालू हैं। चूंकि, प्रदेश सरकार ने बजाज पावर प्लांट से एग्रीमेंट कर रखा है। इस कारण बजाज से बिजली लेना मजबूरी है। मालूम हो कि, सरकार को बजाज पावर प्लांट से महंगे दामों में बिजली लेनी पड़ती है।
विज्ञापन


एक-एक करके करेंगे चालू
‘स्टेट लोड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के आदेश पर इकाइयों को बंद किया गया है। वहां से आदेश आने पर ही एक-एक कर मशीनों को चालू किया जाएगा।’
जेपी वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक, पारीछा थर्मल पावर प्लांट।

इसलिए बंद होती हैं
बिजली की खपत के हिसाब से उपलब्धता अधिक होने पर फ्रीक्ंिवेंसी बढ़ जाती हैं। इससे मशीनें ट्रिप हो जती हैं। सिस्टम को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ता है। बिजली खपत के हिसाब से उपलब्धता कम होने पर वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बिजली को स्टोर नहीं किया जा सकता। इस कारण उतना ही उत्पादन किया जाता है, जितनी जरूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें