फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1730 परीक्षार्थियों ने आजमाया भाग्य-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो और फाउंडेशन का लोगो
विज्ञापन

...........................................
1730 परीक्षार्थियों ने आजमाया भाग्य
टैग: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
- बीयू के परीक्षा भवन में उत्साहित दिखे छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 1730 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। डेढ़ घंटे की परीक्षा छात्र-छात्राओं ने बेहद उत्साह और लगन के साथ दी।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए हजारों छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे। स्क्रूटनी के बाद ढाई हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के फॉर्म स्वीकार किए गए। रविवार को सुबह दस बजे से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की परीक्षा थी। सुबह नौ बजे ही अधिकतर छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पहुंच गए। साढ़े नौ बजे से कक्षाओं के लिए एंट्री खोली गई। प्रथम तल पर नवीं, दसवीं और द्वितीय व तृतीय तल पर ग्यारहवीं, बारहवीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। झांसी के अलावा ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर आदि जनपदों के कई छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। सभी विद्यार्थी परीक्षा को लेकर उत्साहित नजर आए। वहीं, छात्र-छात्राएं कक्षाओं में परीक्षा दे रहे थे, तो परिजन परीक्षा केंद्र परिसर में उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही परीक्षा छूटी परिजन अपने बच्चों से पेपर के संबंध में पूछताछ करने लगे। जिन विद्यार्थियों ने अच्छी परीक्षा दी उनके चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
बीयू स्टाफ का रहा सहयोग
छात्रवृत्ति परीक्षा में बीयू शिक्षक, कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। परीक्षा समन्वयक प्रो. प्रतीक अग्रवाल, कुलपति के निजी सचिव अनिल बोहरे, इंजीनियर राहुल शुक्ला, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. अतुल खरे, डॉ. ऋषि सक्सेना, डॉ. सुनील त्रिवेदी, इंजीनियर सादिक खान, इंजीनियर संदीप मिश्रा, डॉ. जाकिर अली, आर्किटेक्ट संदीप कुमार मिश्रा, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. दीपक तोमर, डॉ. कुमार यशवंत, डॉ. अनिल झरबड़े, इंजीनियर बृजेश लोधी, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. अनुराग कुमार सविता, डॉ. अजय द्विवेदी, राजीव बबेले, बृजेश परिहार, ज्ञान अड़जरिया, जयराम कुटार, जीके श्रीनिवासन, कमलेश यादव, केएल सोनकर, कमलेश कुमार मौजूद रहे।

फोटो..
अभिभावक बोले
........................
पढ़ाई में मददगार बनेगी छात्रवृत्ति
बेटी 11वीं की छात्रा है। पढ़ाई में काफी मेहनत करती है। ये परीक्षा पास करने पर उसे छात्रवृत्ति मिलती है, तो यह आगे की पढ़ाई में बहुत मददगार होगी। - विनोद कुमार, कटेरा।

होशियारों को आगे बढ़ाने की अच्छी पहल
घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। अभी बमुश्किल बच्चों को पढ़ा पा रहा हूं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति होशियार बच्चों को आगे पढ़ाने के लिए अच्छी पहल है। - गजराज सिंह, कुलपहाड़।

बेटे का बनाना चाहता हूं डॉक्टर
बेटा डाक्टर बनना चाहता है। मन लगाकर पढ़ाई करता है लेकिन कमाई इतनी हो नहीं पाती की उसे डाक्टर बना सकूं। छात्रवृत्ति मिलने से ये सपना पूरा हो सकता है। - रामदीन कुशवाहा, झांसी।

उच्च शिक्षित बनाना चाहता
कारीगरी करके किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। बच्चे को उच्च शिक्षा दिलाना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण समस्या आती है। छात्रवृत्ति उसकी आगे की पढ़ाई में मददगार होगी। - जितेंद्र कुमार, गुरसराय।

फोटो..
विद्यार्थी बोले
-----------
...तो जुटा सकूंगा उचित संसाधन
11वीं कक्षा मेें हूं। पैसों की कमी से पढ़ाई की जरूरतों को पूरा करने में बाधा बनती है। अगर छात्रवृत्ति मिलती है तो इसके लिए उचित संसाधन जुटा सकूंगा। - अंबर राजपूत, आईटीआई, झांसी।

छात्रवृत्ति मिली तो खरीदूंगी किताबें
11वीं की छात्रा हूं। आगे शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाने की इच्छा है। छात्रवृत्ति मिली इससे उपयोगी किताबें खरीदूंगी, जो आगे की शिक्षा में उपयोगी होंगी। - सृष्टि, समथर।

इंजीनियर बनने की है चाहत
इंटर का छात्र हूं। आईआईटी की परीक्षा पास कर इंजीनियर बनना चाहता हूं। पैसों की कमी से पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर परीक्षा पास हुआ तो अच्छी कोचिंग जाऊंगा। - अमित कुमार, मोंठ।

पॉलिटेक्निक में चाहती दाखिला
अभी 11वीं में पढ़ता हूं। इंटर के बाद पॉलिटेक्निक में दाखिला लेना चाहती हूं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मिलती है तो आगे की पढ़ाई में बेहद उपयोगी साबित होगी। - सोनम मंसूरी, उन्नाव गेट।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति से अच्छी कोचिंग करूंगा
दसवीं कक्षा में पढ़ता हूं। भविष्य में रेलवे में नौकरी करना चाहता हूं। इसके लिए अच्छी कोचिंग की जरूरत है। छात्रवृत्ति मिली तो इंटर पास कर तैयारी शुरू कर दूंगा। - सहदेव, पाली, बड़ागांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें