फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन लें प्रोवीजनल डिग्री और डुप्लीकेट मार्क्सशीट-City

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
अब ऑनलाइन लें प्रोवीजनल डिग्री और डुप्लीकेट मार्क्सशीट
- छात्र-छात्राओं की समस्त डिटेल अपलोड कर बनाया सॉफ्टवेयर
- अब तक हो रहे थे ऑनलाइन आवेदन, प्रिंट कर देते थे दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अब छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रोवीजनल डिग्री सर्टिफिकेट और डुप्लीकेट मार्क्सशीट देगा। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया गया है। उसमें छात्र-छात्राओं की पूरी डिटेल अपलोड कर दी गई है। आवेदन करने पर सॉफ्टवेयर ऑटोमेटिक छात्र के सर्टिफिकेट की पीडीएफ तैयार कर देगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में अब तक प्रोवीजनल सर्टिफिकेट, डुप्लीकेट मार्क्सशीट के लिए छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे थे। विद्यार्थियों के आवेदन करने के बाद दस्तावेजों से सत्यापन होता था। इसके बाद प्रिंट कराकर दस्तावेज आवेदक छात्र को भेजे जाते थे। इस प्रक्रिया दो से तीन दिन लग जाते थे। इससे ऑनलाइन व्यवस्था आधी-अधूरी साबित हो रही थी। कानपुर विश्वविद्यालय की तरह ही अब बीयू ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया हैं। सॉफ्टवेयर में विद्यार्थियों की पूरी डिटेल अपलोड की गई है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर वेरिफिकेशन सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करके प्रोवीजनल डिग्री सर्टिफिकेट और डुप्लीकेट मार्क्सशीट के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसकी फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। विद्यार्थियों के आवेदन करने पर सॉफ्टवेयर डिटेल के आधार पर ऑटोमेटिक प्रोवीजनल सर्टिफिकेट या डुप्लीकेट मार्क्सशीट की पीडीएफ तैयार कर देगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं इनका प्रिंट आउट निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें