फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जुलाई से 18 गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव और चिरगांव ब्लॉक में रनगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना का काम लगभग पूरा हो गया है। छह जुलाई से आसपास के 18 गांवों के लोगों को नलों का साफ पानी मिलने लगेगा। इससे ग्रामीणों की पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। ग्रामीणों को पारीछा बांध से प्रतिदिन लगभग नब्बे लाख लीटर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

रनगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना 2014 में स्वीकृत हुई थी। इसके लिए शासन ने 65 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसके अंतर्गत पारीछा बांध के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बांध के बीच में इनटेक वेल, पांच भूतल जलाशय, पानी की पांच टंकियां और सौ किलोमीटर पाइपलाइन डाली गई।
जल निगम की इस योजना से चिरगांव और बड़ागांव ब्लॉक के ग्राम पारीछा खुर्द, मुराटा, पचार, अतपेई, रनगुवां, विरगुवां, छपरा, गढ़मऊ, गांधीनगर, पहलगुवां, लेवा, पालर, पाली, परसर, ऊरैना, मड़ोरा, धरमपुरा और काकोरी के ग्रामीणों को पानी की सुविधा मिलेगी। गांवों में पेयजल के लिए पानी की आपूर्ति करने को पारीछा बांध से प्रतिदिन नब्बे लाख लीटर (नौ एमएलडी) पानी लिया जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों में दूसरे चरण में होगी आपूर्ति
योजना के अंतर्गत ग्राम पचार, धरमपुरा, रमैयापुरा, जौरी खुर्द, जौरी बुजुर्ग बजेहटा और बावरी में फेज- दो के अंतर्गत पानी की सप्लाई की जाएगी। यह काम जुलाई के अंत तक पूरा हो जाएगा।
महेबा- टहरौली मार्ग से जाएगी पाइपलाइन
रनगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत ग्राम महेबा- टहरौली मार्ग क्रास करके ग्राम मुराटा के पास पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा। अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि एक जुलाई की रात से दो जुलाई की सुबह दस बजे तक काम पूरा कर लिया जाएगा। पाइपलाइन को सड़क से क्रास कराने के लिए ग्राम मुराटा के पास सड़क काटकर पाइपलाइन डाली जाएगी।
रनगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत काम पूरा हो गया है। केवल सड़क काटकर पाइप डालने हैं। इसके बाद लाइन को जोड़ दिया जाएगा और टेस्टिंग के बाद पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। छह जुलाई से आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। - सीके त्रिपाठी, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें