फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 नए मरीज मिले, 16 की हुई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना के 3131 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 18 में महामारी का संक्रमण पाया गया। इसके अलावा 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 96.62 प्रतिशत है।
विज्ञापन

नए मरीज सिविल लाइन, पुलिस लाइन, कुमर्रा मोंठ, मसीहागंज, नालंदा ओम गार्डन के पीछे, न्यू गल्ला मंडी रोड शांति भवन, शाहपुरा खुर्द मऊरानीपुर, वैद्यराज घासमंडी, मुन्नालाल पावर हाउस परिसर, बड़ागांव, खातीबाबा ट्यूबवैल रोड, ईसाईटोला, प्रेमगंज, सीपरी मिशन कंपाउंड आदि क्षेत्रों में सामने आए। विदित हो कि अब तक जिले में 10,111 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया जा चुका है। इनमें से 9,770 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 167 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 31 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। अब तक 174 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें