फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी -बारिश से शहर में पसरा अंधेरा

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी बारिश से मंगलवार की रात शहर में कई घंटों तक अंधेरा पसरा रहा। कई क्षेत्रों की बिजली तो आधी रात तक चालू नहीं हो सकी। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात साढ़े सात बजे तेज आंधी चलते ही हंसारी ट्रांसमिशन और दुनारा सबस्टेशन से महानगर के सभी सबस्टेशनों की बिजली को बंद कर दिया गया। इससे रानी महल, जेल चौराहा, मुन्ना लाल पावर हाउस, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, प्रेमनगर, पुलिया नंबर नौ गल्ला मंडी, हंसारी, बिजौली, सूतीमिल, उन्नाव गेट, मेडिकल सब स्टेशनों से जुड़े इलाकों का करंट गुल हो गया।

करीब तीन घंटे बाद आंधी थमने पर एक- एक सबस्टेशनों की आपूर्ति को चालू किया गया। मगर, आंधी से कई फीडरों में फाल्ट भी आ गए। कभी तारों से पेड़ की डालियां टकरा गईं तो कहीं इंसुलेटर बर्स्ट हो गए। जिनको सुधारने का काम देर रात तक चलता रहा। बिजली न रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इन क्षेत्रों की बंद रहेगी बिजली
बुधवार को दुनारा अदानी सोलर लाइन को कानपुर हाइवे से क्रास कराया जाएगा। इससे सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक दिगारा फीडर की बिजली बंद रहेगी। शाम तीन बजे से पांच बजे पारीछा से निकली हाइटेंशन लाइन के करंट को बंद रखा जाएगा। इससे बीच संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता अखिलेश त्रिपाठी ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें