फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा मानिकपुर ट्रैक पर काम

Thu, 17 Jan 2019 01:22 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी से मानिकपुर डबल ट्रैक के पहले चरण में बरुआसागर से मऊरानीपुर के बीच फरवरी से काम शुरू होगा। टेंडर होने के बाद बुधवार को मंडल के अफसरों ने बरुआसागर स्टेशन पर कार्य शुरू होने के स्थान का निरीक्षण किया। तैयारी है कि प्रधानमंत्री मोदी के संभावित कार्यक्रम में उक्त योजना का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन


झांसी-खैरार-मानिकपुर व खैरार-भीमसेन डबल ट्रैक के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। झांसी से मानिकपुर के बीच 310 किलोमीटर और भीमसेन से खैरार के बीच 115 किलोमीटर डबल ट्रैक बनना है। इस काम की अब शुरुआत होने जा रही है। झांसी से मानिकपुर के बीच के काम को छह भागों में बांटा गया है। काम की शुरुआत बरुआसागर से मऊरानीपुर (42 किलोमीटर) और हरपालपुर से महोबा (52 किलोमीटर) से होगी।

इन दोनों खंडों के बीच बेतवा, केन और धसान नदी पर बड़े पुल बनने हैं। पुल बनने का काम जल्दी हो सके, इसके लिए इन खंडों को चुना गया है। झांसी से मऊरानीपुर के बीच काम पूरा करने के लिए तीन कंपनियों ने संयुक्त रूप से ठेका लिया है। फरवरी से इस काम को शुरू होना है।
विज्ञापन


बुधवार को बरुआसागर स्टेशन पर डीआरएम एके मिश्रा और एडीआरएम संजय सिंह नेगी ने इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों के साथ डबल ट्रैक के शुरुआती कार्यस्थल को देखा। स्टेशन की नई बिल्डिंग और बढ़ने वाले प्लेटफार्मों के बारे में विचार विमर्श किया गया। ड्राइंग पर चर्चा की गई। इस संबंध में एडीआरएम ने बताया गया कि डबल ट्रैक का काम फरवरी से शुरू हो जाएगा।

यह भी चल रहा है काम
अभी झांसी से मानिकपुर के बीच सिंगल ट्रैक है, जिसमें विद्युतीकरण न होने के कारण डीजल इंजन से ट्रेनें चलाई जाती हैं। इस ट्रैक पर प्रतिदिन अप और डाउन की 25 सवारी और इतनी की संख्या में मालगाड़ी दौड़ती हैं। विद्युतीकरण न होने के कारण अभी ट्रेन के संचालन में समय ज्यादा लगता है। इस ट्रैक पर 287.91 करोड़ (291 किलोमीटर) की लागत से पिछले दो साल से विद्युतीकरण का काम चल रहा है। इसमें झांसी से हरपालपुर के बीच 84 किलोमीटर के मध्य विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है।

ये ट्रेनें दौड़ती हैं
अभी झांसी-मानिकपुर सिंगल ट्रैक पर प्रमुख रूप से यूपी संपर्क क्रांति, महाकौशल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर, झांसी-बांदा पैसेंजर, झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनें दौड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें