फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविक एमेनिटीज: इंटरसिटी निरस्त होने से परेशान-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंटरसिटी निरस्त होने से परेशान रहे यात्री
- दूसरी ट्रेनों में धक्के खाने को मजबूर रहे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंगलवार को झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के निरस्त रहने से यात्रियों को कानपुर की तरफ जाने के लिए परेशान होना पड़ा। जिन यात्रियों का ट्रेन में आरक्षण था, उनको दूसरी ट्रेनों में धक्के खाकर मंजिल तक पहुंचना पड़ा। छह जून को लखनऊ से आने वाली इंटरसिटी को निरस्त किया गया है, मगर इस ट्रेन में मंगलवार को भी आरक्षण होता रहा। इससे यात्री असमंजस में बने रहे।
झांसी से सुबह 6.10 बजे लखनऊ की तरफ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दैनिक व आम यात्रियों के लिए बेहद अहम मानी जाती है। लखनऊ पहुंचने के बाद इस ट्रेन का रैक राजरानी एक्सप्रेस बनाकर मेरठ तक चलाया जाता है। मेरठ से लौटने के बाद ट्रेन लखनऊ से इंटरसिटी बनकर झांसी तक आती है। मगर, पिछले कई दिनों से यह ट्रेन घंटों देरी से चल रही थी। ट्रेन का समय मेंटेन करने के लिए मंगलवार को झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जब ट्रेन में सफर करने पहुंचे यात्रियों को गाड़ी निरस्त होने का पता चला तो वह परेशान हो गए। मजबूरन यात्रियों को अपने कंफर्म टिकट कतार में लगकर निरस्त कराने पड़े। 200 से अधिक यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े। दैनिक यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा। अन्य यात्रियों को लोकमान्य तिलक लखनऊ एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल, झांसी- कानपुर पैसेंजर और कानपुर की तरफ जाने वाली अन्य ट्रेनों में धक्के खाकर अपना सफर पूरा करना पड़ा।
विज्ञापन

छह जून को लखनऊ से आने वाली इंटरसिटी को निरस्त किया गया है, मगर इस ट्रेन में मंगलवार को भी आरक्षण होता रहा, इससे यात्री असमंजस में बने रहे। यात्रियों ने जब इस बात की जानकारी रेल प्रशासन को दी, तब कहीं जाकर आरक्षण लॉक किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें