फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: दिन में धूप का असर, रात में ठंड से कंपकंपी-City

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में धूप का असर, रात में ठंड से कंपकंपी
विज्ञापन

- मौजूदा सप्ताह में ऐसी ही परिस्थिति बनी रहने की संभावना
- सोमवार को अधिकतम पारा 26, न्यूनतम 12 डिग्री रहा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिले में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। दिन में धूप खिलने से वातावरण सामान्य बना है, जबकि रात में ठंड होने से कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने आगे भी ऐसा मौसम बना रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

हाल ही में जम्मू कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे मैदानी क्षेत्रों में बढ़ा है। हवाओं के साथ मैदान पर बर्फीली ठंड के पहुंचने से पिछले कुछ दिनों में झांसी के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। इससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि, धूप खिलने से दिन में ठंड का असर ज्यादा नहीं पड़ पा रहा है। मगर रात होते ही पारा गिरने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। साथ ही हवाओं की गति में भी अब बढ़ोतरी हो गई है। छह-सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने से लोगों को गर्म कपड़ों के साथ-साथ सिर में टोपा, हाथ में दस्ताने पहनना पड़ रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह एक-दो डिग्री सेल्सियस कम ज्यादा हो सकता है लेकिन गलन पड़ने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

बॉक्स..
ये पारा रह सकता
दिन अधिकतम न्यूनतम
मंगलवार 27 12
बुधवार 25 11
गुरुवार 26 12
शुक्रवार 28 12
शनिवार 27 10
रविवार 27 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें