फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदर्स, रेल फैक्चर से थमा यातायात,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी में दरार की वजह से थमा रेल यातायात
विज्ञापन

कॉशन आर्डर पर निकाली गई ट्रेनें

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सोनागिर और कोटरा स्टेशन के बीच अप रेल रेलवे लाइन पर सोमवार की सुबह रेल फ्रैक्चर (पटरी में दरार) हो गया। सूचना पर ओएचई बंद करके आगे बढ़ रही मालगाड़ी को रोक दिया गया। शाम को ब्लाक लेकर पटरी दुरुस्त की गई।
मंगलवार की सुबह 8.35 बजे दतिया रेल सेक्शन के सोनागिर और कोटरा स्टेशन के मध्य अप रेल मार्ग के किलोमीटर नंबर 1165/13 पर रेल फ्रैक्चर हो गया। गनीमत रही एक ट्रैकमैन की नजर उस पर पड़ गई और उसने कोटरा इस बात की जानकारी स्टेशन मास्टर कोटरा को दी। उस समय एक मालगाड़ी कोटरा से सोनागिर स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। स्टेशन मास्टर ने उक्त ओएचई को बंद कराके मालगाड़ी को खड़ा करवा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लोहे की पट्टी लगाकर वैकल्पिक रूप से फैक्चर को दुरुस्त कर दिया, ताकि रेल यातायात पर असर नहीं पड़े। बाद में सभी ट्रेनों को कॉशन आर्डर पर मौके से गुजारा गया। शाम चार बजे ट्रैफिक न होने पर पीडब्लूआई ने ब्लाक लेकर रेल फैक्चर को वेल्डिंग कर दुुरुस्त करवाया। हालांकि, रिपोर्ट में रेल फ्रैक्चर की जगह उसे वेल्डिंग की कमी बताया गया।
विज्ञापन



मालगोदाम से सीमेंट चुराते पकड़ा
झांसी। रेलवे मालगोदाम पर सोमवार की रात आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्राली से सीमेंट चोरी करके ले जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया। ट्रैक्टर ट्राली से 40 बोरी सीमेंट बरामद किया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ को सोमवार की रात सूचना मिली कि कुछ लोग मालगोदाम से सीमेंट चुराकर ले जा रहे हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक नंदलाल मीणा जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने देखा कि दो युवक चतुर्थ श्रेणी गेस्ट हाउस के पास ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके उसमें सीमेंट की बोरियां प्लेटफार्म से लाकर उसमें रख रहे हैं। आरपीएफ को देख युवकों ने भागने का प्रयास किया, मगर वे सफल नहीं हो सके। आरोपियों के नाम पश्चिम रेलवे कालोनी आउट हाउस निवासी सुरेश और चिरगांव के सुलतानपुर निवासी वीरेंद्र कुमार है। आरपीएफ ने आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें