झांसी। कहार, कश्यप, केवट, निषाद, प्रजापति, राजभर सहित 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने पर विभिन्न संगठनों ने हर्ष जताया है। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के प्रमुख महासचिव जितेंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि अथक प्रयास से कामयाबी मिली है।
स्थानीय होटल में पत्रकारों से कहा कि सरकार के इस निर्णय से समाज का विकास अब तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि जीवन शाह तिराहा के समीप एससी में शामिल हुई जातियों के लोगों को एससी प्रमाणपत्र कैंप लगाकर दिया जाएगा। इस अवसर पर अक्षय प्रजापति, भूपेंद्र रायकवार, राजू प्रजापति, मंगल प्रजापति, दीपाली रायकवार, धीरज रायकवार आदि मौजूद रहे। इधर राष्ट्रीय निषाद रायकवार समाज रक्षा संगठन प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व की सरकार ने 70 सालों से इस समाज के अधिकारों व आरक्षण को दबाए रखा। संगठन की बैठक में बीआर निषाद, राजकुमार रायकवार, चौधरी प्रकाश, राम स्वरूप, भरत कश्यप आदि मौजूद रहे।